
कुछ सवाल है जो कई दिनों से मेरे मन में घूम रहे है.... जिनका हल मैं ढूढ़ नहीं पा रही हूँ... आज वो सवाल आप सब के साथ बाँटने जा रही हूँ... कि-
- एक तरफ १ बच्चा बड़े, महंगे स्कूल और ट्यूशन में पढ़ने जाता है और दूसरी तरफ किसी बच्चे को सरकारी स्कूल भी नहीं मिलता....क्यूँ?
- एक तरफ स्वर्गीय लोगों की जन्मतिथि पर लाखों- करोड़ों खर्च कर दिए जाते है तो दूसरी तरफ एक मासूम बच्चा अपना जन्मदिवस भी नहीं जानता....क्यूँ?
- एक तरफ एक इन्सान के पास कई मकान, होटल, जमीन जायदाद है तो दूसरी तरफ कुछ लोगों के पास घर के नाम पर फुटपाथ और छत के नाम पर आसमान के सिवा कुछ नहीं... क्यूँ?
-एक तरफ मंत्री के रिश्तेदारों को बिना किसी योग्यता के बड़े से बड़ा पद मिल जाता है तो दूसरी तरफ एक योग्य पात्र दर- दर भटकता है...क्यूँ?
- मुख्यमंत्री के निकलने के लिए ४ घंटे पहले से पूरा यातायात मार्ग बंद कर दिया जाता है भले ही उस रास्ते में अस्पताल जाने के इंतज़ार में कितने ही मरीज़ अपना दम तोड़ दे...क्यूँ?
- एक तरफ "कसाब" जैसे आतंकवादी को करोड़ों रूपए खर्च करके ऐसी जेल में रखा जाता है जिसमे बम का भी कोई असर न हो तो दूसरी तरफ देश के निर्दोष, करदाता नागरिक को ये विश्वास नहीं है की वो शाम को सुरक्षित घर लौटेगा या नहीं ....क्यूँ?
- भ्रष्टाचारी मंत्रियो की सुरक्षा के लिए उनकी गाड़ी के आगे पीछे कितनी और गाड़िया दोड़ती है और एक आम आदमी यूँ ही डरते हुए अपनी जिन्दगी काट देता है...क्यूँ?
- एक तरफ किसी नेता को एक छीक आ जाये तो उसके लिए एम्बुलेंस, आई सी यू सब तैयार हो जाते है तो दूसरी तरफ बलात्कार की शिकार एक निर्दोष लड़की चार दिन तक एक- एक साँस के लिए लड़ती -लड़ती मर जाती है लेकिन उसे ढंग से एक डॉक्टर देखता भी नहीं है....क्यूँ?
ऐसे न जाने कितने क्यूँ हमारे देश के मानचित्र पर गड़े हुए है... अगर इनमे से एक भी क्यूँ को हम हटा पाए तो शायद दुनिया में आना सफल हो जाये....
हम भारतवासी अपने पड़ोसी देशों को भला- बुरा कहते है उनसे लड़ने के लिए एक-जुट हो जाते है भारत के अन्दर छिपे दुश्मनों से कब लड़ेगे.... कब?
क्या आपके पास है जवाब?????
- शुभी चंचल
ekdum sahi likha hai aapne
ReplyDeletekya hum kuch nahi kar sakte?
aaisa nahi hai..
karna to padega hi....
भारत के अन्दर छिपे दुश्मनों से कब लड़ेगे.... कब?
ReplyDeleteक्या आपके पास है जवाब?????
शुभि इसी सवाल के जवाब को मै भी खोज रहा हु न
q ki ye bhart hai aur hum bhart wasi aur yha aisa hi hota aa rha hai amir amir hota ja rha hai aur grib grib hota ha rha hai.......lekin q aur kab tak aisa hoga
ReplyDeleteSab Parliament me baithe mahanubhavi ki maya hai, kahi doop kahi chaya hai!!!! waise bhi kya fark pada hai inko!!! aam aadmi to waise hai kida makoda hai 1 marega 10 paida ho jayiengey. magar MLA/MP roz roz thode hi paida hote hai!!!!
ReplyDeleteपहले तो तुमको बता दे की जो सवाल तुम पूंछ रही हो उनका कोई जवाब नही है. हर क्यों का जवाब नही होता है . दुनिया या भारत हम से बना है और ये क्यों हम से पैदा होता है. हमे अपने आस पास की कोई खबर नही होती है तो देश दुनिया की क्या होगी? ढेर सारे सवाल पूछने से अच्छा है की हम कुछ करें. मुकुल सर क्या अपने घर में दुश्मन नही होते वैसे ही देश में भी दुश्मन होते है.उनसे हम कभी जीत नही सकते बस उन्ही के मातों से ही उनको मात देना है हमे gussa तब आता है जब लोग इस तरह के सवाल liye दूसरों से puchhte firte है क्यां सिर्फ सोचते रहने भर से हल निकल आएगा. नही न अगली बार ज़रूर सवाल का हर पहलू सोच कर सवाल करना. और मुसीबतों में जीना ही ज़िन्दगी है. क्यों सही है न.?
ReplyDeletejyoti ji@- aap sahi hai lekin jab tak sawaal nahi uthenge...hal nahi niklega.... aur hme musibaton aur kyun se samjhota nhi krna blki ladna hai.... main apni taraf se har koshish kroongi... sayad isse kyun khatm na ho par kam to ho jaye....maine jo apne aas pass mehsus kiya kuch dino me bs wahi likha hai.....galti ke liye shama chahoogi...........
ReplyDeleteआपके सारे सवाल दुरुस्त हैं और बड़े सलीक़े से आपने उठाये हैं.
ReplyDeleteपहले तो आपकी क़लम की तारीफ़ की जानी चाहिए.nicely written.
उत्तर पाने की जिज्ञासा में इतने सारे "क्यों" देखकर कभी सुना हुआ एक शेर याद आ गया. शेर है:-
दुनिया में हर सवाल का कोई जवाब है.
लेकिन सवाल "क्यों" ही फ़क़त लाजवाब है.
aapka bhut dhanyawad.......
ReplyDeleteShayad saari zindagi beet jaye par phir bhi is 'KYON' ka jawab dena bahut kathin...
ReplyDeleteBut a nice thought by you :)
kyun lazvaab to hai? per yahi uska zavab bhi hai. asal me jo kuch ho raha hai vah ek prosses hai. maan lo chemical reaction jisme agar saturation aa gaya to reaction band ho jayegi. so uncertainty zaroori hai. enjoy life.
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDeletemost undiscovered mystery til now n may b evr... vry nice ques.
ReplyDeletehum aap sab chor hai...
ReplyDeleteaas paas dekhie sab k sab setting n getting me lage hue hai.
subhi Q? ka jawab sirf yehi hai ki "sab kuchh jan swikarya hai" voice against BHRASHTACHAR
sirf aam jan se solve hone wala nahi hai, jab tak khas jan samne nahi aaega..
with u always,
youth view today
yaar in sawaalon ke jawab tabhi milege jab ham me se koi achha bachha politics me aa jaye aur inn currupt polititions ka jeena mushkil kar de jaise "Nayak" movie me hua tha. jab khud wo sab bhukhe marenge na tabhi aam zanta ka dard samjhege wo sab dusht polititions... aur shayad tumhari koshishon se ye possible ho sakta hai... i'm also with you, always...
ReplyDelete-PRIYANKA.
शुभी..बहुत ही सटीक ढंग से प्रश्न उठाया है आप ने...लेकिन ये प्रश्न किसके लिए है?????एक सवाल मेरा भी है???
ReplyDeleteगिरते हुए को थामते नहीं हम पीछे हट जाते हैं किसी घायल को देख सड़क पर हम मूंह फेर जाते हैं क्या फिर भी हम "इंसान" कहलाते हैं?
shubhi ap bahut gahrai se socti ho. ap k Q ka rep mil sakta h agr ap India ki history pr dhyan de apna desh aise hi 1200 sal gulam nai rha apne desh me Siddahant sirf kitabo me jinda h hmko western countries ki burai btai jati pr sach ye h k bo hm se jada senstive ur disciplined h. History se pta chlega k jis ne b is desh k leye secrifice keya is desh ki janta ne usey hi mitti me mila deya.Kadva sach ye h k average Indian senstive nai h. This is the only nd big problem of our country
ReplyDelete